scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में तेजी

हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के अनुरूप व्यापारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारगम की कीमत 65 रुपये की तेजी के साथ 11,910 रुपये प्रति पांच क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के मार्च माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 65 रुपये यानी 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,910 रुपये प्रति पांच क्विंटल हो गई। इसमें 37,610 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments