scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में लगभग दो प्रतिशत की तेजी

मजबूत हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में लगभग दो प्रतिशत की तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारगम की कीमत दो प्रतिशत से भी अधिक की तेजी के साथ 10,667 रुपये प्रति पांच क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जनवरी, 2026 माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 199 रुपये यानी 2.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,667 रुपये प्रति पांच क्विंटल हो गई। इसमें 38,050 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments