नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप व्यापारियों द्वारा अपने जमा सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारगम की कीमत 517 रुपये की गिरावट के साथ 11,247 रुपये प्रति पांच क्विंटल रह गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के मार्च माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 517 रुपये यानी 4.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,247 रुपये प्रति पांच क्विंटल रह गई। इसमें 785 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग और उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
