scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप व्यापारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारगम की कीमत 280 रुपये की गिरावट के साथ 12,815 रुपये प्रति पांच क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 280 रुपये यानी 2.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,815 रुपये प्रति पांच क्विंटल रह गई। इसमें 14,305 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग और उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments