नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप व्यापारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारगम की कीमत 106 रुपये की गिरावट के साथ 9,930 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 106 रुपये अथवा 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,930 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसमें 3,605 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में मांग के कमजोर होने तथा उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
