नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारगम की कीमत 27 रुपये की गिरावट के साथ 11,725 रुपये प्रति पांच क्विंटल रह गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 27 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,725 रुपये प्रति पांच क्विंटल रह गई। इसमें 23,985 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग तथा उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
