scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर मांग से ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप व्यापारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारगम की कीमत 136 रुपये की गिरावट के साथ 8,816 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के सितंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 136 रुपये अथवा 1.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,816 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसमें 39,060 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग और उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments