scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतजीएसटी सुधार एमएसएमई के लिए परिवर्तनकारी क्षण: विशेषज्ञ

जीएसटी सुधार एमएसएमई के लिए परिवर्तनकारी क्षण: विशेषज्ञ

Text Size:

जमशेदपुर, 29 सितंबर (भाषा) हालिया जीएसटी सुधार केवल एक संरचनात्मक बदलाव नहीं हैं, बल्कि देश के 6.4 करोड़ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीतिक कदम हैं। विशेषज्ञों ने यह राय जताई।

एक्सएलआरआई – स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में वित्त के प्राध्यापक त्रिलोचन त्रिपाठी ने कहा कि ये सुधार एमएसएमई के लिए स्पष्ट लाभ प्रदान करते हैं, क्योंकि छोटे विनिर्माताओं और सेवा प्रदाताओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले कई कच्चे माल पर अब कम कर लगता है।

उन्होंने जीएसटी सुधारों को वर्ष 2017 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की शुरुआत के बाद से सबसे महत्वपूर्ण कर सुधार बताया।

त्रिपाठी ने सोमवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि इस कटौती से उत्पादन लागत में कमी आएगी और मार्जिन में थोड़ा सुधार होगा।

इस महीने 22 सितंबर को लागू किए गए सुधारों पर टिप्पणी करते हुए, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि यह केवल संरचनात्मक बदलाव नहीं है, बल्कि देश के 6.4 करोड़ एमएसएमई की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीतिक कदम है।

कर सलाहकार केडिया ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर, 400 उत्पादों को पांच और 18 प्रतिशत के स्लैब में लाया गया है, जिससे रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं बनाने वाले एमएसएमई को सीधा लाभ होगा।’’

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments