नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) ग्रू सोलर ने वृद्धि और विस्तार योजनाओं के लिए 1,050 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
कंपनी ने बयान में कहा कि नवीनतम दौर के निवेश का नेतृत्व बे कैपिटल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड ने किया, जिसमें दो अन्य संस्थागत निवेशकों ने भी भाग लिया।
बयान में कहा गया कि कंपनी द्वारा 1,050 करोड़ रुपये की नई धनराशि का उपयोग मौजूदा परिचालन को मजबूत करने और रणनीतिक विस्तार पहल का समर्थन करने के लिए किया जाएगा।
इस निवेश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा सौर सेल विनिर्माण इकाई के विस्तार में लगाया जाएगा, जिससे कुल सेल विनिर्माण क्षमता नियोजित तीन गीगावाट से बढ़कर आठ गीगावाट हो जाएगी।
एक अलग बयान में कंपनी ने कहा कि उसे एक प्रमुख स्वतंत्र बिजली उत्पादक से 550 मेगावाट के सौर मॉड्यूल की आपूर्ति का ऑर्डर मिला है।
भाषा योगेश रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
