scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगतग्रीनजो एनर्जी नेपाल में लगाएगी 50 मेगावॉट की हाइड्रोजन क्षमता

ग्रीनजो एनर्जी नेपाल में लगाएगी 50 मेगावॉट की हाइड्रोजन क्षमता

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) घरेलू नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी ग्रीनजो एनर्जी नेपाल में विभिन्न स्थानों पर कुल 50 मेगावॉट क्षमता की हरित हाइड्रोजन क्षमता स्थापित करेगी।

ग्रीनजो ने सोमवार को एक बयान में कहा कि यह क्षमता नेपाल की एपीआई पावर के लिये स्थापित की जाएगी, जो इस परियोजना में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने इसके लिये एपीआई पावर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।

बयान के अनुसार, इस समझौते के तहत एपीआई पावर ने मौजूदा पनबिजली और सौर परियोजना स्थलों पर हाइड्रोजन परियोजनाएं लगाने का प्रस्ताव किया है।

भाषा

रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments