scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतग्रामीण फाउंडेशन इंडिया ने बैंक प्रतिनिधियों के लिए पारिश्रमिक बढ़ाने की मांग की

ग्रामीण फाउंडेशन इंडिया ने बैंक प्रतिनिधियों के लिए पारिश्रमिक बढ़ाने की मांग की

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) सामाजिक कार्यों से जुड़े संगठन ग्रामीण फाउंडेशन इंडिया ने बुधवार को भारत में बैंक प्रतिनिधियों (बीसी) के लिए पारिश्रमिक बढ़ाने की मांग की।

ग्रामीण फाउंडेशन इंडिया (जीएफआई) ने उद्योग के लिए अपने पिछले काम और भविष्य की सिफारिशों के आधार पर चार रिपोर्ट पेश कीं।

संगठन ने अपनी रिपोर्टों में देश में बैंक प्रतिनिधियों की आय बढ़ाने और उसके लिये विभिन्न स्रोत सृजित करने की जरूरत बतायी है।

इसमें कहा गया है कि बैंक प्रतिनिधि गांवों में रहने वाले उन लोगों तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाते हैं, जो बैंक सेवाएं से वंचित हैं। ऐसे में उनके पारिश्रमिक को बढ़ाये जाने की जरूरत है।

ग्रामीण फाउंडेशन अमेरिका की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी की रिपोर्ट में देश में बैंक प्रतिनिधियों के सामने आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गयी है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments