नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) घरेलू स्मार्ट मीटर कंपनी ग्राम पावर का चालू वित्त वर्ष में राजस्व में कई गुना वृद्धि का लक्ष्य है। कंपनी अपनी विनिर्माण क्षमता को एक करोड़ इकाई सालाना करने का है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
ग्राम पावर के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) यशराज खेतान ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमने हर साल 30 लाख स्मार्ट मीटर का विनिर्माण करने तक की क्षमता वाली एक इकाई स्थापित की है और हमारा लक्ष्य अगले 12-15 माह में एक करोड़ मीटर तक उत्पादन बढ़ाना है ताकि देश में स्मार्ट मीटर प्रणाली की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।’’
क्षमता विस्तार के साथ, ग्राम पावर की अगले पांच साल में देश के 30 करोड़ स्मार्ट मीटर के बाजार में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का है।
खेतान ने कहा कि एक बार अतिरिक्त क्षमता चालू हो जाने के बाद वर्ष 2023-24 में ग्राम पावर का कुल कारोबार 20 गुना बढ़ जाएगा।
हालांकि, उन्होंने इस बारे में वित्तीय ब्योरा नहीं दिया।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.