scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार का आईटी खर्च 2022 में 12 प्रतिशत बढ़कर 9.5 अरब डॉलर रहने का अनुमान: रिपोर्ट

सरकार का आईटी खर्च 2022 में 12 प्रतिशत बढ़कर 9.5 अरब डॉलर रहने का अनुमान: रिपोर्ट

Text Size:

मुंबई, 13 जून (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पर सरकार का खर्च 2022 में 12.1 प्रतिशत बढ़कर 9.5 अरब डॉलर होने का अनुमान है। अनुसंधान फर्म गार्टनर की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि 2021 में सरकार के आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) खर्च में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी और ऐसे में 2022 में वृद्धि अनुमान कम है।

कंपनी ने वैश्विक स्तर पर आईटी खर्च में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है।

गार्टनर की प्रमुख विश्लेषक अपेक्षा कौशिक ने कहा कि वैश्विक रुझानों के विपरीत भारत में 2022 के दौरान सभी क्षेत्रों में वृद्धि होगी।

फर्म का अनुमान है कि सॉफ्टवेयर क्षेत्र में 27.9 प्रतिशत और आईटी सेवा क्षेत्र में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों – दूरसंचार सेवाओं, आंतरिक सेवाएं, डेटा सेंटर सिस्टम और उपकरण खंड में एकल अंकीय वृद्धि का अनुमान है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments