scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार एयर कंडीशनर क्षेत्र में ऊर्जा खपत कम करने को उपायों पर कर रही काम: डीपीआईआईटी सचिव

सरकार एयर कंडीशनर क्षेत्र में ऊर्जा खपत कम करने को उपायों पर कर रही काम: डीपीआईआईटी सचिव

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 नवंबर (भाषा) एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि सरकार एयर कंडीशनर (एसी) क्षेत्र में ऊर्जा खपत को कम करने के उपायों पर गौर कर रही है। इसका कारण आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र में काफी मांग बढ़ने की संभावना है।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने कहा कि इस क्षेत्र में सरकार न केवल नई प्रौद्योगिकियों को लागू करने पर विचार कर रही है, बल्कि घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण पर भी बात कर रही है।

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘जहां तक ऊर्जा खपत का सवाल है, ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां आप ऊर्जा की खपत कम कर सकते हैं। इसलिए हम कई कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं…। आने वाले समय में एसी क्षेत्र में हमारी ऊर्जा खपत की मांग बहुत अधिक होने वाली है।’’

भाटिया ने कहा कि इन उपायों का उद्देश्य देश में ऊर्जा खपत को कम करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम इस पर काम कर रहे हैं। हम इस पर विश्व बैंक के साथ काम कर रहे हैं। हम न केवल नई प्रौद्योगिकियों को लागू करने पर विचार कर रहे हैं, बल्कि प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण पर भी बात कर रहे हैं।’’

सचिव ने यह भी कहा कि सरकार कोयला गैसीकरण यानी कोयले से गैस बनाने जैसे बेहतर तरीकों से ईंधन के बेहतर उपयोग के तरीके तलाश रही है।

भाषा

रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments