scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशअर्थजगततकनीकी कपड़ा क्षेत्र में स्टार्टअप को समर्थन के लिए जल्द नीति लाएगी सरकार

तकनीकी कपड़ा क्षेत्र में स्टार्टअप को समर्थन के लिए जल्द नीति लाएगी सरकार

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) सरकार जल्द ही तकनीकी कपड़ा क्षेत्र में शोध एवं नवोन्मेषण के लिए इच्छुक स्टार्टअप इकाइयों को समर्थन देने के लिए दिशानिर्देश जारी करेगी।

एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि स्वीकृत प्रस्तावों को 50 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।

कपड़ा मंत्रालय में सचिव रचना शाह ने एक सवाल के जवाब में पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एक महीने में नियम जारी कर दिए जाएंगे।

शाह ने कहा, ‘‘हमारे पास एक मूल्यांकन समिति होगी, जो अनुदान को मंजूरी देने के बारे में फैसला करेगी। अनुदान 50 लाख रुपये तक होगा।’’

उन्होंने बताया कि सरकार तकनीकी कपड़ा क्षेत्र के लिए मशीनरी और विशेष फाइबर के आयात पर निर्भरता कम करने के उपायों पर विचार कर रही है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments