scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमोबाइल वैन से लोगों को सस्ती दर पर प्याज, दाल उपलब्ध कराएगी सरकार

मोबाइल वैन से लोगों को सस्ती दर पर प्याज, दाल उपलब्ध कराएगी सरकार

Text Size:

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बुधवार को 75 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई। ये वैन दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में कम कीमत दाल और प्याज उपलब्ध कराएंगी। इस दाल को सरकार ने ‘भारत दाल’ का नाम दिया है।

भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारिता संघ मर्यादित (एनसीसीएफ) कार्यालय में एक कार्यक्रम में चौबे ने कहा कि यह लोगों को किफायती दरों पर आवश्यक खाद्य पदार्थ प्राप्त करने में मदद करने के लिए पायलट परियोजना है।

उन्होंने इस पहल को ‘अमृत काल’ में ‘अमृत का उपहार’ बताते हुए कहा कि सरकार अन्य शहरों में भी इसी तरह की परियोजनाएं शुरू करने पर विचार करेगी।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय चाहता है कि लोगों को किफायती दर पर रसोई के सामान उपलब्ध हों और भविष्य में बाजरा सहित अधिक खाद्य पदार्थों को इसमें शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत दाल की कीमत 60 रुपये और प्याज की कीमत 25 रुपये प्रति किलोग्राम है।

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments