scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार ने थोक ग्राहकों के लिए गेहूं के दाम घटाए

सरकार ने थोक ग्राहकों के लिए गेहूं के दाम घटाए

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) बाजार में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के स्टॉक को निकालने के बावजूद गेहूं के दाम ऊंचे बने हुए हैं। ऐसे मे केंद्र सरकार ने भारत भर में ई-नीलामी के जरिये थोक ग्राहकों को गेहूं की नीलामी 2,350 रुपये प्रति क्विंटल के मूल्य पर करने का फैसला किया है। इसके अलावा सरकार ने ढुलाई शुल्क को भी हटा दिया है।

इसके साथ ही सरकार ने नेफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार के लिए एफसीआई के गेहूं का दाम 23.50 रुपये से घटाकर 21.50 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया है।

इन संस्थानों को गेहूं को आटे में बदलकर 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम के अधिकतम खुदरा मूल्य पर बेचने को कहा गया था। अब उन्हें यह आटा 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बेचने को कहा गया है।

भाषा अजय अजय अनुराग

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments