scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकर्नाटक सरकार, आईआईएम-बी ने एससी/एसटी महिला स्नातकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया

कर्नाटक सरकार, आईआईएम-बी ने एससी/एसटी महिला स्नातकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया

Text Size:

मुंबई, 22 अगस्त (भाषा) कर्नाटक सरकार ने भारतीय प्रबंध संस्थान-बेंगलुरु (आईआईएमबी) के सहयोग से सोमवार को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) महिला स्नातकों के उद्यमशीलता कौशल को विकसित करने के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।

एक बयान के मुताबिक, कर्नाटक सरकार के समाज कल्याण विभाग और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने आईआईएम-बी के साथ मिलकर एससी/एसटी महिला स्नातकों के कौशल को विकसित करने के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।

कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदायों की 300 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम के निदेशक प्रोफेसर गणेश प्रभु ने कहा कि प्रतिभागी एक कारोबारी योजना विकसित करने पर काम करेंगे और उनकी मदद की जाएगी।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments