scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार ने किराये पर टीडीएस की सीमा को 2.4 लाख रुपये सालाना से बढ़ाकर छह लाख रुपये किया

सरकार ने किराये पर टीडीएस की सीमा को 2.4 लाख रुपये सालाना से बढ़ाकर छह लाख रुपये किया

Text Size:

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) सरकार ने शनिवार को किराये पर टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) की सालाना सीमा को मौजूदा 2.4 लाख रुपये से बढ़ाकर छह लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा, ‘‘मैं टीडीएस कटौती की दरों और सीमा को कम करके स्रोत पर कर कटौती को युक्तिसंगत बनाने का प्रस्ताव करती हूं। इसके अलावा, बेहतर स्पष्टता और एकरूपता के लिए कर कटौती की सीमा राशि बढ़ाई जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि किराये पर टीडीएस के लिए सालाना 2.40 लाख रुपये की सीमा को बढ़ाकर छह लाख रुपये किया जा रहा है।

सीतारमण ने कहा कि इससे टीडीएस के लिए उत्तरदायी लेनदेन की संख्या कम हो जाएगी, जिससे छोटे भुगतान पाने वाले छोटे करदाताओं को फायदा होगा।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments