scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार ने रमण मूर्ति को तीन साल के लिए सेबी का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया

सरकार ने रमण मूर्ति को तीन साल के लिए सेबी का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) सरकार ने के वी रमण मूर्ति को तीन साल के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति के साथ ही नियामक बोर्ड में अब चारों पूर्णकालिक सदस्यों का पद भर गया है। अन्य तीन पूर्णकालिक सदस्य अमरजीत सिंह, कमलेश चंद्र वार्ष्णेय और संदीप प्रधान हैं।

मूर्ति 1991 बैच के भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। इससे पहले वह रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त रक्षा लेखा महानियंत्रक के रूप में कार्य कर चुके हैं।

मंगलवार देर रात जारी एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, मूर्ति की नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) के लिए की गई है।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments