scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार ने चालू 2024-25 सत्र में 10 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दी

सरकार ने चालू 2024-25 सत्र में 10 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दी

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) सरकार ने सितंबर में समाप्त होने वाले चालू 2024-25 के सत्र में 10 लाख टन चीनी के निर्यात की सोमवार को अनुमति दे दी।

खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ …भारत सरकार ने 2024-25 के लिए 10 लाख टन चीनी निर्यात को मंजूरी दी है।’’

उन्होंने कहा कि इससे मूल्य स्थिरता सुनिश्चित होगी, पांच करोड़ किसान परिवारों तथा पांच लाख श्रमिकों को सहायता मिलेगी और चीनी क्षेत्र मजबूत होगा।

खाद्य मंत्रालय ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया जिसमें मिल-वार चीनी निर्यात कोटा निर्धारित किया गया है।

गत 2023-24 सत्र के दौरान घरेलू आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कारण निर्यात पर पूरी तरह से अंकुश था।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments