scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअर्थजगतगूगल विशाखापत्तनम में एआई केंद्र स्थापित करने के लिए 15 अरब डॉलर का करेगी निवेश

गूगल विशाखापत्तनम में एआई केंद्र स्थापित करने के लिए 15 अरब डॉलर का करेगी निवेश

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) अमेरिका की कंपनी गूगल अगले पांच वर्ष में विशाखापत्तनम में एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) केंद्र स्थापित करने के लिए 15 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही है।

कंपनी के एक कार्यक्रम में गूगल क्लाउड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) थॉमस कुरियन ने कहा कि यह नया एआई केंद्र… एआई बुनियादी ढांचे, नई डेटा सेंटर क्षमता, बड़े ऊर्जा स्रोतों एवं विस्तारित ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क को एकीकृत करेगा।

कुरियन ने कहा, ‘‘ हम विशाखापत्तनम में एआई केंद्र स्थापित करने के लिए अगले पांच वर्ष में 15 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहे हैं।’’

भाषा निहारिका

निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments