scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशअर्थजगतसोने में 114 रुपये की तेजी, चांदी 319 रुपये टूटी

सोने में 114 रुपये की तेजी, चांदी 319 रुपये टूटी

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 114 रुपये बढ़कर 56,982 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,868 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 319 रुपये टूटकर 66,802 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 114 रुपये की तेजी के साथ 56,982 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,863 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित बंद हुआ जबकि चांदी नुकसान के साथ 21.97 डॉलर प्रति औंस रह गई।

गांधी ने कहा कि कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना अपरिवर्तित रुख के साथ कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments