scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशअर्थजगतदिल्ली में सोना, चांदी की कीमतें रहीं अपरिवर्तित

दिल्ली में सोना, चांदी की कीमतें रहीं अपरिवर्तित

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को जौहरियों और खुदरा विक्रेताओं की ओर से मांग कम रहने से चांदी और सोने की कीमतें स्थिर रहीं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

चांदी की कीमत 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों समेत) पर अपरिवर्तित रही। इसी तरह 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों समेत) पर स्थिर बनी रही।

सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू कीमतें एक सीमित दायरे में ही रहीं, क्योंकि वैश्विक बाजारों से कोई नया संकेत नहीं मिला। वैश्विक बाजार ‘गुड फ्राइडे’ के अवसर पर बंद थे।

उन्होंने कहा कि स्थानीय जौहरियों और खुदरा विक्रेताओं की ओर से मांग कम होने के कारण भी कीमतें स्थिर रहीं।

बाजार के प्रतिभागी अब सर्राफा की कीमतों में आगे की दिशा जानने के लिए विदेशी बाजारों के फिर से खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments