scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसोना, चांदी के भाव नए शिखर पर

सोना, चांदी के भाव नए शिखर पर

Text Size:

(ग्राफिक्स के साथ)

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गईं। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 1,13,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि मजबूत वैश्विक मांग और अगले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के कारण सोना और चांदी के दाम में तेजी आई है।

सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी रही। यह 700 रुपये के उछाल के साथ 1,13,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

पिछले बाजार सत्र में यह 1,13,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चालू वर्ष में सोने की कीमतों में 34,850 रुपये प्रति 10 ग्राम या 44.14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सोने का भाव 31 दिसंबर, 2024 को 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

स्थानीय सर्राफा बाजारों में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपये बढ़कर 1,13,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गयी। यह सोने का अबतक का उच्चतम स्तर है।

बृहस्पतिवार को यह 1,12,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी का कारण अमेरिकी आर्थिक आंकड़ें हैं। इससे वर्ष 2025 के अंत से पहले फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बढ़ा दिया है, जिससे सर्राफा में खरीदारी को बढ़ावा मिला है।’’

इस बीच, चांदी में तेज उछाल आया और दो दिनों से चली आ रही गिरावट का सिलसिला थम गया। चांदी की कीमत 4,000 रुपये की बढ़त के साथ 1,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।

गांधी ने कहा, ‘‘औद्योगिक धातुओं में सकारात्मक रुख और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) से मजबूत निवेश के कारण चांदी में तेजी आई।’’

एसोसिएशन के अनुसार, भौतिक और निवेश क्षेत्रों में मांग मजबूत रहने के कारण चांदी की कीमत 1,28,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

इस साल चांदी की कीमतों में तेजी रही है और 31 दिसंबर, 2024 के 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम से यह 42,300 रुपये या 47.16 प्रतिशत बढ़कर 3,646.69 डॉलर प्रति औंस हो गई।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 12.69 डॉलर या 0.35 प्रतिशत बढ़कर 3,646.69 डॉलर प्रति औंस हो गया।

कॉमेक्स में सोना 3,647 डॉलर पर रहा।

मिराए एसेट शेयरखान में कमोडिटीज एंड करेंसीज के प्रमुख प्रवीण सिंह के अनुसार, सोने के सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की उम्मीद है। हालांकि जोखिम उठाने की प्रवृत्ति निकट भविष्य में सुरक्षित निवेश की मांग को कम कर रही है।

हाजिर चांदी 1.82 प्रतिशत बढ़कर 42.31 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘निवेशक फेडरल रिजर्व के रुख, आगामी श्रम बाजार के आंकड़ों और अमेरिका में राजनीतिक घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखेंगे, ये सभी ब्याज दरों के दृष्टिकोण को आकार दे सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्थिर मुद्रास्फीति, ब्याज दरों में कटौती की 0 उम्मीदों और बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों के कारण सोना लगातार सुर्खियों में बना हुआ है…।’’ भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments