scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवायदा बाजार में सोना,चांदी की कीमतों में गिरावट

वायदा बाजार में सोना,चांदी की कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) वायदा कारोबार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आ गईं। व्यापारियों के ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली करने से इनकी कीमतों में गिरावट आई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर आपूर्ति वाले अनुबंधों में सोने का भाव 408 रुपये या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,13,428 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 353 रुपये यानी 0.31 प्रतिशत फिसलकर 1,14,486 प्रति 10 ग्राम रहा।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 221 रुपये या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,34,841 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसी तरह, अगले साल मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 121 रुपये या 0.09 प्रतिशत फिसलकर 1,36,271 रुपये प्रति रही।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,799.07 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा।

इस बीच, दिसंबर में आपूर्ति वाली चांदी का वायदा भाव 0.44 प्रतिशत फिसलकर 44.41 डॉलर प्रति औंस रहा।

भाषा निहारिका निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments