scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसोना 15 रुपये चमका, चांदी 648 रुपये फिसली

सोना 15 रुपये चमका, चांदी 648 रुपये फिसली

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 15 रुपये की बढ़त के साथ 50,581 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु का भाव 50,566 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी 648 रुपये टूटकर 56,120 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 56,768 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों स्थिर रुख के साथ क्रमश: 1,734 डॉलर प्रति औंस और 18.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर सूचकांक के नए 20 साल के उच्चस्तर पर पहुंचने के बीच सोने की कीमतों में मजबूती का रुख रहा।

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments