scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसोने में 294 रुपये की तेजी, चांदी 523 रुपये मजबूत

सोने में 294 रुपये की तेजी, चांदी 523 रुपये मजबूत

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 294 रुपये की तेजी के साथ 51,236 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,942 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 523 रुपये बढ़कर 62,577 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,054 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव क्रमश: 1,866 डॉलर प्रति औंस और 22.35 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव मामूली गिरावट के साथ 1,866 डॉलर प्रति औंस रह गया जिसके कारण सोने के दाम में स्थिरता रही।’’

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments