scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपये के सर्वकालिक निचले स्तर पर आने के बीच सोना नए शिखर पर, चांदी का भी नया रिकॉर्ड

रुपये के सर्वकालिक निचले स्तर पर आने के बीच सोना नए शिखर पर, चांदी का भी नया रिकॉर्ड

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) सुरक्षित निवेश के लिए वैश्विक मांग बढ़ने के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमतें 2,700 रुपये बढ़कर 1,18,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। वहीं अमेरिकी एच-1बी वीजा शुल्क वृद्धि के कारण रुपया नए निचले स्तर पर पहुंच गया।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना पिछले बाजार सत्र में 1,16,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

स्थानीय सर्राफा बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,650 रुपये बढ़कर 1,18,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। सोमवार को यह 1,15,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

कारोबारियों ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट ने कीमती धातु की कीमतों में तेजी को और बढ़ा दिया।

चांदी की कीमतें भी मंगलवार को 3,220 रुपये की तेजी के साथ 1,39,600 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं। पिछले सत्र में यह 1,36,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अमेरिकी एच-1बी वीजा शुल्क में भारी बढ़ोतरी के कारण विदेशी कोषों की निरंतर निकासी के बीच मंगलवार को रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 47 पैसे की गिरावट के साथ 88.75 (अस्थायी) के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया, जिससे भारतीय आईटी सेवा निर्यात को बड़ा झटका लगने की आशंका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना एक प्रतिशत से अधिक बढ़कर 3,791.10 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया।

हाजिर चांदी 0.57 प्रतिशत बढ़कर 44.32 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments