scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवायदा कारोबार में सोने का भाव 83,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड पर

वायदा कारोबार में सोने का भाव 83,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड पर

Text Size:

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) संसद में केन्द्रीय बजट के दिन, मजबूत हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में शनिवार को सोने की कीमतें 83,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गईं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, अप्रैल डिलिवरी वाले सोने के अनुबंध का भाव शुरुआती कारोबार में 83,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

बाद में इस अनुबंध का भाव कुछ कम हो गया और अब यह 1,127 रुपये या 1.35 प्रतिशत बढ़कर 82,233 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। जिसमें 16,273 लॉट का कारोबार हुआ।

इससे अगले महीने का अनुबंध भी 82,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर जा पहुंचा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments