scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 640 रुपये बढ़कर 57,830 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 640 रुपये यानी 1.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,830 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 20,254 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.27 प्रतिशत की हानि के साथ 1,940.40 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments