नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 535 रुपये बढ़कर 55,713 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी, 2023 में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 535 रुपये यानी 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,713 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 13,942 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,852.20 डॉलर प्रति औंस हो गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
