scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसोना का वायदा भाव 345 रुपये की गिरावट के साथ 85,178 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना का वायदा भाव 345 रुपये की गिरावट के साथ 85,178 रुपये प्रति 10 ग्राम

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सटोरियों के अपने सौदे कम करने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 345 रुपये की गिरावट के साथ 85,178 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीई) में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 345 रुपये यानी 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,178 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 16,401 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,892.76 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा योगेश रमण

रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments