नयी दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 37 रुपये घटकर 55,730 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी, 2023 में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 37 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,730 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 14,022 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,858.90 डॉलर प्रति औंस रह गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
