नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोने का भाव बृहस्पतिवार को 1395 रुपये की गिरावट के साथ 1,05,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 1395 रुपये या 1.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,05,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
इसके बाद, सोने के दिसंबर अनुबंध में भी तेजी आई और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर यह 1,403 रुपये या 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,06,832 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का वायदा भाव 1.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,587.80 डॉलर प्रति औंस रहा।
भाषा निहारिका
निहारिका
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
