scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) कमजोर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने का वायदा भाव 116 रुपये की गिरावट के साथ 51,228 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का अप्रैल आपूर्ति वाला अनुबंध का भाव 116 रुपये या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,228 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 62 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,932.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments