scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसोना में 35 रुपये की गिरावट, चांदी 251 रुपये फिसली

सोना में 35 रुपये की गिरावट, चांदी 251 रुपये फिसली

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर (भाषा) विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 211 रुपये बढ़कर 54,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले, कारोबारी सत्र में सोना 54,059 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 593 रुपये उछलकर 66,662 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ”निवेशकों की जोखिम लेने की धारणा कमजोर होने तथा अमेरिकी बांड प्रतिफल कम होने से सोने की कीमतों में तेजी आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,782.3 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी भी तेजी के साथ 22.71 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस बाजार अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा, ”अगले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक में निवेशकों को ब्याज दर में वृद्धि की गति धीमी पड़ने की उम्मीद के कारण डॉलर के कमजोर होने और अमेरिकी बांड प्रतिफल घटने के बाद पीली धातु की कीमतों को समर्थन मिला।’’

भाषा राजेश

रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments