नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 30 रुपये की गिरावट के साथ 60,110 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी की कीमत 220 रुपये की तेजी के साथ 73,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को एशियाई कारोबार के घंटों में सोने की हाजिर कीमत 30 रुपये की गिरावट के साथ 60,110 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।’’
विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,952 डॉलर प्रति औंस रह गया। जबकि चांदी भी हानि के साथ 23.99 डॉलर प्रति औंस रह गई।
भाषा राजेंश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
