नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता ग्लोटिस ने अपने आगामी 307 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 120 रुपये से 129 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।
मूल्य दायरे के ऊपरी छोर पर, कंपनी का मूल्य 1,200 करोड़ रुपये से अधिक है।
कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि यह आईपीओ 29 सितंबर को अभिदान के लिए खुलेगा और एक अक्टूबर को बंद होगा।
एंकर निवेशकों (बड़े निवेशक) के लिए बोली 26 सितंबर को एक दिन के लिए खुलेगी।
ग्लोटिस का आईपीओ 160 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तकों द्वारा 147 करोड़ रुपये मूल्य के 1.14 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।
भाषा योगेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
