scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतग्लोटिस के आईपीओ को पहले दिन 42 प्रतिशत बोलियां प्राप्त

ग्लोटिस के आईपीओ को पहले दिन 42 प्रतिशत बोलियां प्राप्त

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) लॉजिस्टिक सेवा प्रदाता ग्लोटिस लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के पहले दिन 42 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, तीन दिवसीय आईपीओ में 2,01,23,929 शेयरों के मुकाबले 84,69,402 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 1.79 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के कोटे को 22 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 16 प्रतिशत अभिदान मिला।

ग्लोटिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 55 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक जुटाए हैं।

कुल 307 करोड़ रुपये का यह निर्गम एक अक्टूबर को समाप्त होगा। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 120-129 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। ऊपरी स्तर पर, कंपनी का मूल्यांकन लगभग 1,200 करोड़ रुपये बैठता है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments