scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशअर्थजगतग्लोबल सरफेसेस के आईपीओ को पहले दिन 42 प्रतिशत अभिदान

ग्लोबल सरफेसेस के आईपीओ को पहले दिन 42 प्रतिशत अभिदान

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) ग्लोबल सरफेसेस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को आवेदन के पहले दिन सोमवार को 42 प्रतिशत अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 77.49 लाख शेयर की पेशकश पर 32.75 लाख शेयर के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के खंड को 60 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) की श्रेणी में 57 प्रतिशत का अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) की श्रेणी में सबसे कम एक प्रतिशत का अभिदान मिला है।

ग्लोबल सरफेसेस ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों को 46.49 करोड़ रुपये एकत्र किए थे।

आईपीओ के लिए 133-140 रुपये प्रति शेयर मूल्य दायरा तय किया गया है।

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments