scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरत्न, आभूषण निर्यात मई में 10.7 प्रतिशत गिरा

रत्न, आभूषण निर्यात मई में 10.7 प्रतिशत गिरा

Text Size:

मुंबई, 14 जून (भाषा) रत्न और आभूषण का कुल निर्यात मई में 10.7 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 22,693.41 करोड़ रुपये (2,75.59 करोड़ डॉलर) रह गया।

रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर पेश मासिक आंकड़े में यह जानकारी दी। इसके मुताबिक रत्न एवं आभूषण का निर्यात पिछले वर्ष मई में 25,412.66 करोड़ रुपये (328.54 करोड़ डॉलर) रहा था।

हालांकि स्वर्ण आभूषणों का कुल निर्यात मई में 7.29 प्रतिशत बढ़कर 5,705.32 करोड़ रुपये (69.3 करोड़ डॉलर) हो गया है। यह पिछले वर्ष मई में 5,317.71 करोड़ रुपये (68.71 करोड़ डॉलर) था।

चांदी के आभूषणों का सकल निर्यात अप्रैल-मई के दौरान 68.54 प्रतिशत घटकर 1,173.25 करोड़ रुपये (14.11 करोड़ डॉलर) रह गया है। यह पिछले वर्ष समान अवधि में 3,728.88 करोड़ रुपये (48.54 करोड़ डॉलर) था।

भाषा अनुराग प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments