scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअर्थजगतगौड़ ग्रुप यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में नयी आवासीय परियोजना के लिए 1,400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

गौड़ ग्रुप यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में नयी आवासीय परियोजना के लिए 1,400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) गौड़ ग्रुप अपनी विस्तार योजना के तहत गौतम बुद्ध नगर जिले के यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए 1,400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि उसने एक प्रीमियम आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए सेक्टर 22-डी में 12 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है।

दिल्ली-एनसीआर बाजार की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में शामिल गौड़ ग्रुप इस परियोजना के लिए लगभग 1,400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज गौड़ ने कहा, ‘‘हवाई अड्डे के जल्द ही चालू होने के साथ यह क्षेत्र तेजी से विकास के लिए तैयार है। यमुना एक्सप्रेसवे भविष्य का शहर है, और हमें इसे आकार देने पर गर्व है।’’

कंपनी के निदेशक सार्थक गौड़ ने बताया कि कंपनी ने यमुना एक्सप्रेसवे पर पहले ही 150 एकड़ का टाउनशिप विकसित कर लिया है और वह जमीन की तलाश में है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments