नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) प्रजनन सेवाएं देने वाली गौडियम आईवीएफ एंड वीमेन हेल्थ लिमिटेड की योजना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 150 से 200 करोड़ रुपये जुटाने की है। इस निर्गम के 20 फरवरी को खुलने की उम्मीद है। इस घटनाक्रम से वाकिफ लोगों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह इस क्षेत्र की पहली कंपनी होगी जो सार्वजनिक बाजार से पूंजी जुटाएगी।
आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, निर्गम में 1.14 करोड़ नए शेयर और करीब 95 लाख शेयर की बिक्री पेशकश शामिल है।
मणिका खन्ना द्वारा स्थापित गौडियम आईवीएफ ने भारत में सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
दस्तावेजों के अनुसार, गौडियम आईवीएफ किफायती आईवीएफ सेवाएं उपलब्ध कराकर विस्तार की योजना बना रही है।
भाषा निहारिका
निहारिका
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
