scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमदेशअर्थजगतगौडियम आईवीएफ का शेयर कारोबार के पहले दिन करीब दो प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद

गौडियम आईवीएफ का शेयर कारोबार के पहले दिन करीब दो प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) स्वास्थ्य क्षेत्र की कंपनी गौडियम आईवीएफ एंड वुमेन हेल्थ लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने निर्गम मूल्य 79 रुपये के मुकाबले करीब दो प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई और एनएसई दोनों में शेयर 83 पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से पांच प्रतिशत अधिक है। कारोबार के दौरान इसमें 10.31 प्रतिशत की तेजी आई और यह 87.15 रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी का शेयर अंत में बीएसई में 1.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.48 रुपये पर जबकि एनएसई में 1.59 प्रतिशत चढ़कर 80.26 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 585.79 करोड़ रुपये रहा।

गौडियम आईवीएफ एंड वुमेन हेल्थ लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम(आईपीओ) को शेयर बिक्री के अंतिम दिन मंगलवार को 7.27 गुना अधिक अभिदान मिला था।

कंपनी ने अपने 165 करोड़ के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 75-79 रुपये प्रति शेयर तय किया था। आईपीओ में 1.14 करोड़ नए शेयर और करीब 95 लाख शेयर की बिक्री पेशकश शामिल थी।

भाषा निहारिका रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments