scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतगार्डन रीच अन्य देशों के लिए बना रही सात पोत

गार्डन रीच अन्य देशों के लिए बना रही सात पोत

Text Size:

कोलकाता, 21 अगस्त (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) इस समय 23 पोतों का विनिर्माण कर रही है जिनमें से सात पोत अन्य देशों के लिए बनाए जा रहे हैं।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कोमोडोर (सेवानिवृत्त) पी आर हरि ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये सभी पोत इस समय विनिर्माण के विविध चरणों में हैं।

जीआरएसई को भारतीय नौसेना के लिए तीन आधुनिक पोत बनाने का 19,294 करोड़ रुपये का ठेका भी मिला है जो उसके लिए गौरव की बात है। इनमें से दो पोत वह बना चुकी है और तीसरे का निर्माण तेज गति से चल रहा है।

हरि ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘जीआरएसई 23 पोतों का विनिर्माण कर रही है जिनमें से सात अन्य देशों के लिए हैं।’’ कोलकाता की यह युद्धपोत विनिर्माता कंपनी बांग्लादेश के लिए छह गश्ती नौकाएं तथा गुआना के लिए यात्री और सामान के आवागमन के लिए एक पोत बना रही है।

हरि ने बताया कि जीआरएसई नौसेना के लिए आठ पनडुब्बी-रोधी युद्धपोत भी बना रही है।

भाषा

मानसी प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments