scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतगेल का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत घटकर 2,823 करोड़ रुपये पर

गेल का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत घटकर 2,823 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत घट गया। यह गिरावट पेट्रोकेमिकल मार्जिन में दबाव के कारण आई है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ 2,823.19 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 3,453.12 करोड़ रुपये था।

आलोच्य तिमाही में प्राकृतिक गैस पारेषण और विपणन व्यवसाय से जुड़ी कंपनी की आय स्थिर रही, लेकिन पेट्रोकेमिकल व्यवसाय में मार्जिन दबाव के कारण लगभग 300 करोड़ रुपये का कर-पूर्व घाटा हुआ।

समीक्षाधीन अवधि में परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 32,930.72 करोड़ रुपये से बढ़कर 35,031 करोड़ रुपये हो गया।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कंपनी का शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत घटकर 4,103.56 करोड़ रुपये रह गया।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments