scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतगडकरी ने मुंबई के उपनगरों को नए हवाई अड्डे से जोड़ने के लिए 'वाटर टैक्सी' का प्रस्ताव रखा

गडकरी ने मुंबई के उपनगरों को नए हवाई अड्डे से जोड़ने के लिए ‘वाटर टैक्सी’ का प्रस्ताव रखा

Text Size:

मुंबई, 21 जनवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई के दूरदराज उपनगरों से लोगों को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचाने के लिए 10,000 वाटर टैक्सी का प्रस्ताव रखा है।

उन्होंने यहां आईसीईआरपी 2025 प्रदर्शनी में यह जानकारी दी।

गडकरी ने सुझाव दिया कि उन्होंने पहले ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के साथ इस प्रस्ताव पर चर्चा की है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘वाटर टैक्सी’ ​​वित्तीय राजधानी के उत्तर में अरब सागर के किनारे स्थित विरार जैसे उपनगरों और ठाणे क्रीक के साथ उत्तर पूर्व में कल्याण-डोंबिवली जैसे उपनगरों से लोगों को 70 मिनट में नए हवाई अड्डे तक पहुंचा सकती हैं।

उन्होंने कहा, ”वसई-विरार से कल्याण-डोंबिवली तक मुंबई के सभी हिस्सों से वॉटर टैक्सी 70 मिनट में नए हवाई अड्डे से जुड़ सकती हैं। मैंने पहले ही मुख्यमंत्री के साथ इस प्रस्ताव पर चर्चा की है। हमें मुंबई में 10,000 वॉटर टैक्सियों की जरूरत है।”

नये हवाई अड्डे से यात्री उड़ानें अगले साल अप्रैल से शुरू होने वाली हैं। यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए नये हवाई अड्डे को मेट्रो रेल से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments