scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजी20 कार्यसमूह श्रीनगर में देगा मंत्री-स्तरीय वक्तव्य को अंतिम रूपः पर्यटन सचिव

जी20 कार्यसमूह श्रीनगर में देगा मंत्री-स्तरीय वक्तव्य को अंतिम रूपः पर्यटन सचिव

Text Size:

जयपुर, 24 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय पर्यटन सचिव अरविंद सिंह ने कहा है कि जी20 के पर्यटन कार्यसमूह की अगले महीने (मई) में होने वाली तीसरी बैठक में मंत्री-स्तरीय वक्तव्य को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सिंह ने रविवार को यहां तीन-दिन के ‘ग्रेट इंडिया टूरिज्म बाजार’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जी20 के पर्यटन संबंधी कार्यसमूह की अगली बैठक 22-24 मई को श्रीनगर में आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में गोवा घोषणापत्र को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

पर्यटन कार्यसमूह की पहली बैठक कच्छ में हुई थी जबकि दूसरी बैठक सिलिगुड़ी में आयोजित की गई थी। इस कार्यसमूह का गठन जी20 सदस्यों के बीच पर्यटन गतिविधियों को नया मुकाम देने के लिए किया गया है।

सिंह ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि गोवा में आगे चलकर होने वाले मंत्री-स्तरीय सम्मेलन में पर्यावरण को सहारा देने वाले टिकाऊ पर्यटन और स्थानीय कारोबार के लिए अवसर पैदा करने पर ध्यान दिया जाएगा।’’

कार्यसमूह की श्रीनगर बैठक अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद कश्मीर में आयोजित होने वाला पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम होगा। इस बैठक के बाद गोवा में मंत्री-स्तरीय सम्मेलन का आयोजन जून में होगा।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments