scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतफ्यूचर रिटेल ने अमेजन के ‘धोखाधड़ी के आरोप’ से इनकार किया

फ्यूचर रिटेल ने अमेजन के ‘धोखाधड़ी के आरोप’ से इनकार किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) ने अमेजन के इन आरोपों का खंडन किया है कि कर्ज में डूबी फर्म के स्वतंत्र निदेशकों ने 835 स्टोर रिलायंस समूह को स्थानांतरित करने के लिए एक ‘‘धोखाधड़ी वाली रणनीति’’ की सुविधा दी।

एफआरएल ने कहा कि अमेजन के आरोप ‘‘आधारहीन’’ और ‘‘अप्रासंगिक’’ हैं।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘हम उक्त मीडिया रिपोर्ट में अमेजन द्वारा कंपनी पर लगाए गए सभी आरोपों से इनकार करते हैं।’’

पिछले हफ्ते अमेजन ने एफआरएल के स्वतंत्र निदेशकों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने रिलायंस रिटेल वेंचर को 835 स्टोर स्थानांतरित करने के लिए धोखाधड़ी वाली रणनीति अपनाने की सुविधा दी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments